प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को झूंसी के अलग-अलग हिस्से में 33 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माणों को तोड़ दिया। टीम ने अंदावा हाईवे के पास भागीपुर में 12 बीघा, सरपतीपुर में क्रमश: पांच व 12 बीघा भूमि पर निर्माणों को तोड़ा। भागीपुर में गुलाब यादव, दिलीप यादव ने प्लॉटिंग की थी। जबकि सरपतीपुर में अजय मौर्य और पंचम लाल मौर्य व अन्य ने लोगों को प्लॉट बेचे थे। लोगों ने प्लॉट खरीदकर निर्माण शुरू कर दिया। कार्रवाई के बाद पीडीए की टीम के सदस्यों ने बताया एक भी निर्माण का मानचित्र स्वीकृत नहीं था। यह भी पढ़ें- तीस बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर गरजा एमडीए का बुलडोजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...