प्रयागराज, जून 11 -- ​ झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। झूंसी में रक्षा भूमि पर मकान बनाकर रहने वालों को फिर नोटिस मिला है। इस बार की नोटिस में लोगों को मकान खाली करने की चेतावनी की बात सामने आ रही है। रक्षा संपदा कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद रक्षा भूमि पर रहने वालों में खलबली मच गई है। यह भी पढ़ें- रक्षा भूमि से झुग्गियां हटाने का अभियान टला, अंतिम समय में बदला फैसलानोटिस का इतिहास झूंसी में लगभग 75 एकड़ रक्षा भूमि पर मकान बनाकर रहने वालों को पिछले साल सितंबर में पहली बार नोटिस दिया गया था। नोटिस से पहले रक्षा संपदा कार्यालय ने भूमि का सर्वे किया। सर्वे में 90 से अधिक निर्माण मिले थे। नोटिस देने के बाद रक्षा संपदा कार्यालय में सुनवाई की गई। सुनवाई में रक्षा भूमि पर मकान बनाने वालों से जमीन का मालिकाना हक का दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा ग...