झूंसी में रक्षा भूमि पर बुलडोजर चलाने की तैयारी
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। झूंसी स्थित सेना की भूमि पर मकानों का ध्वस्तीकरण करने की तैयारी शुरू हो गई है। रक्षा संपदा कार्यालय ने रक्षा भूमि पर बने 60 मकानों के तोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करने के पहले रक्षा भूमि पर रहने वाले परिवारों का पक्ष सुना गया। पिछले साल नोटिस देने के बाद हुई सुनवाई में रक्षा भूमि पर रहने वालों ने मकान की जमीन पर दावेदारी की। इनके एक भी परिवार मकान की भूमि पर मालिकाना हक साबित नहीं कर पाया।रक्षा संपदा अधिकारी एके मिश्रा ने बताया कि जमीन पर अवैध रूप से रहने वाले लोगों का पक्ष सुनने, दस्तावेज देखने के बाद ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया गया। झूंसी में 75 एकड़ से अधिक रक्षा भूमि है, जिसे लोग चीनी मिल के नाम से जानते हैं। भूमि पर कुल 90 परिवार रहते हैं। कई परिवारों ने साक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.