प्रयागराज, मई 28 -- झूंसी में गर्मी बढ़ने के साथ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार रात हवेलिया इलाके में हर पांच मिनट पर बिजली की आवाजाही से लोग पूरी रात परेशान रहे। उमस और गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों व चौराहों पर टहलते नजर आए। स्थानीय निवासी चंदन तिवारी ने बताया कि जगह-जगह हो रहे लोकल फाल्ट के कारण बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। रात के समय समस्या और बढ़ जाती है, जिससे लोगों को गर्मी के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का भी डर बना रहता है। हवेलिया पार्षद गुल्फ़िरोज खान ने बताया कि बकरीद पर्व को देखते हुए समस्या और गंभीर रही। यह भी पढ़ें- ईद पर बिजली ने किया परेशान, लो-वोल्टेज-ट्रिपिंग से बेहाल रहे लोग बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए वह देर रात तक कर्मचारियों के साथ व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटे रह...