प्रयागराज, फरवरी 3 -- झूंसी। पीडीए ने मंगलवार को हनुमानगंज, कुंआडीह और चमनगंज इलाकों में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही लगभग 14 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। हनुमानगंज में 4 बीघा, कुंआडीह में महेंद्र कुशवाहा व डुन्नू यादव की 4 बीघा और चमनगंज में उदय प्रताप श्रीवास्तव की 6 बीघा जमीन पर बने अवैध निर्माणों को ढहाया गया। पीडीए अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...