प्रयागराज, अप्रैल 18 -- झूंसी। झूंसी व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को लाल चौक पर झूंसी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री नंद गोपाल नंदी ने महोत्सव में आए कलाकारों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रयागराज व कानपुर के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में झूंसी व्यापार मंडल के संरक्षक निशीथ वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अध्यक्षता की, वहीं संचालन सूरज सोनकर ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष विकास केसरवानी, उपाध्यक्ष हसीब खान, महामंत्री सुधाकर स्वर्णकार, महासचिव मोहम्मद गुड्डू, कोषाध्यक्ष महबूब खान समेत अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...