जमुई, मार्च 29 -- झाझा, निज संवाददाता झाझा के पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मेले में एक झूलेवाले की लापरवाही से एक किशोर के काफी गंभीर रूप से जख्मी हुए हाथ के इलाज में मदद को कई हाथ सामने आए हैं। पीड़ित बच्चे का हाल जानने को उसके घर पहुंचे समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने बताया कि वे अपने मदद देने के अलावा बच्चे का इलाज कर रहे जमुई के चिकित्सक डॉ.नीरज साह एवं झाझा के पूर्व एसडीपीओ भाष्कर रंजन से भी बात की जिस पर उक्त लोगों ने भी यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया है। बता दें कि गिद्धौर के अलकपुरा गांव के प्रकाश यादव के करीब 15 वर्षीय पुत्र आशीष का एक हाथ मेले के झूले की चपेट में आकर लगभग झूल गया था। पीड़ित बच्चे के पिता ने कहा कि दुख की इस बेला में उक्त लोगों का सहयोग ईश्वरीय वरदान है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद से भी सहयोग का आग्रह किया है। बकौ...