सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- रीगा। गत 4 फरवरी को रीगा चीनी मिल के बॉयलर के ढक्कन खुल जाने के बाद निकले गर्म पानी से एक मजदूर झुलस गया था। जिसका इलाज सीतामढ़ी के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। इधर, हादसे के बाद रीगा चीनी मिल मजदूर सभा के अध्यक्ष रामबाबू राय ने इस घटना पर चिंता जताते हुए तुरंत मिल परिसर में एक अस्पताल, डॉक्टर एवं दवा की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व के मिल मालिक द्वारा मिल परिसर में बेहतर अस्पताल की व्यवस्था किया गया था। जहां घायलों का इलाज होता था। लेकिन वर्तमान प्रबंधन घटना में घायल मजदूरों को कम पैसे वाले डॉक्टर से इलाज कराना बेहतर समझता है। वायलर के गर्म पानी से रीगा प्रखंड के सांखी गांव निवासी अवधेश साह गंभीर रूप से जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...