लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ। उतरेटिया में फर्नीचर कारोबारी का मासूम बेटा पड़ोसी के घर में कढ़ाई के तेल से झुलस गया। परिवारीजन उसे पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे। आरोप है कि ट्रॉमा में बर्न यूनिट न होने का हवाला देकर डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया। उसे दवा लगाकर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। काफी भटकने के बाद परिवारीजन उसे लेकर हजतरगंज के सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। उतरेटिया निवासी फर्नीचर कारोबारी मेहताब का बेटा फहद (पांच) शुक्रवार सुबह 10 बजे पड़ोसी के घर गया था। वहां पर कढ़ाई में पापड़ तल जा रहे थे। तभी वह खेलते समय अचानक कढ़ाई से जा टकराया, जिससे खौलता तेल उसके शरीर पर गिर गया था। मासूम को लेकर मेहताब व परिवारीजन पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे। मेहताब का आरोप है कि ट्रॉमा में बर्न यूनिट न ...