फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। कल्यानपुर थाना के पिलखिनी गांव में सिलेंडर लीकेज से लगी आग में झुलसे मासूम के लिये पुलिस कर्मी ने रक्तदान किया। 17 मई को हुई घटना में नौ लोग गंभीर झुलस गए थे, जिन्हें पहले मेडिकल कॉलेज और बाद में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। इलाज के दौरान संगीता की मौत हो गई, जबकि उसके चार माह के बेटे बलवंत के लिए तत्काल रक्त की जरूरत पड़ गई। ड्यूटी में तैनात निरीक्षक सुनील कुमार ने परिजनों और डॉक्टरों से समन्वय बनाकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। पुलिस की तत्परता और मानवीय सहयोग की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...