मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली गाँव के सामने मेडिकल स्टोर में आग लगने से झुलसे दुकानदार की प्रयागराज निजी चिकित्सालय मे उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बीते दस अप्रैल की शाम सात पाली गाँव के बघौरा मजरा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार बिन्द के मेडिकल स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान सुरेंद्र कुमार बिन्द व मुड़वान गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज कुमार गम्भीर रूप झुलस गये थे। सुरेंद्र कुमार को प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच में तीनों शवों का हुआ पोस्टमार्टम यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि मनोज कुमार का उपचार चल रहा है। मृतक को दो बेटा आकाश 17 वर्ष व सावन 15 वर्ष है। सुरेंद्र कुमार के ब...