भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव निवासी 55 वर्षीय जैसलाल सरोज नामक चौकीदार की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। उनका इलाज बीएचयू वाराणसी में चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, आरोपित प्रधान के बेटे कमलेश यादव को जेल भेजा गया। स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि उक्त गांव निवासी लालता सरोज के बेटे जैसलाल सरोज ज्ञानपुर कोतवाली में चौकीदार थे। सोमवार की सुबह वह प्रधान के यहां हैंडपंप पाइप बदलने की मांग को लेकर गए थे। आरोप है कि कहासुनी के बाद प्रधान के बेटे ने पीछे से उनके ऊपर केरोसिल डाल दिया, जिसके बाद शरीर में आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कंबल से आग बुझाने के बाद पुलिस को सूचित किया था।जिला अस्पताल लाने पर चौकीदार को 80 फीसदी से ज्यादा झुलने पर डाक्टरों ने बीएचयू रेफर ...