अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी ने रविवार को भी शहर को अपनी चपेट में लिए रखा। अवकाश का दिन होने के बावजूद लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से दिनभर हालात तपते रहे। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें- UP Weather: बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपा, आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे। नौ बजे के बाद धूप में तेजी से तपिश बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते गर...