सीतामढ़ी, अप्रैल 25 -- सीतामढ़ी। जिले में इन दिनों तेज धूप और शुष्क पछुआ हवा के कारण गर्मी बढ़ गई है। दोपहर के समय स्थिति और भी गंभीर हो जा रही है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। खासकर मजदूर वर्ग, राहगीर और स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में बाजार और सड़कों पर आवाजाही में कमी : दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही में कमी देखी जा रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया पछुआ हवा के कारण वातावरण और अधिक शुष्क हो गया है। जिससे लू लगने की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना बनी हुई है।चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.