मुरादाबाद, मई 20 -- आग बरसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोगों की सेहत भी खतरे में पड़ी है। मंडलीय जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। तीन दिनों में डायरिया से पीड़ित 250 से अधिक मरीज अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बेतहाशा गर्मी में खानपान से जुड़ा बदलाव नहीं करने और इसमें लापरवाही होने की वजह से डायरिया के संक्रमण के केस काफी बढ़ गए हैं। अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से इन दिनों ज्यादा भारी और तली भुनी चीजें खाना संक्रमण का कारण बन रहा है। यह भी पढ़ें- बढ़ते तापमान से बढ़े उल्टी, दस्त के मरीज बाहर खुले में बिकने वाली चीजें जैसे बेल, गन्ने का जूस आदि पेय पदार्थ, नारियल, खीरा आदि कटे फल एवं सलाद का सेवन करने की वजह से तमाम लोग संक्रमण की चपेट में आ...