हमीरपुर, अप्रैल 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। लगातार चढ़ रहे पारा से अप्रैल माह में मई माह जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर में चलने वाली लू से सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा नजर आता है। दोपहर 12.30 बजे स्कूलों से छुट्टी होने से सबसे ज्यादा मासूम बच्चों को समस्या हो रही है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। आसमान से बरस रही आग के साथ ही गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सुबह 10 बजे के बाद धूप में निकलने से लोग कतराने लगे हैं। दोपहर होने से पहले ही मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा जाता है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, आज हीटवेव का रेड अलर्ट जिसके चलते दोपहर के समय रोडवेज में बस चालक व परिचालक एक-एक सवारी के लिए घंटों आवाज लगाकर परेशान रहते हैं। वहीं बाजार में दुका...