झुलसा देने वाली गर्मी; दिल्ली में 47degC जाएगा तापमान, 6 दिन भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली, मई 20 -- Weather Forecast for Delhi: दिल्ली-NCR में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। इससे दिल्लीवासियों को इस हफ्ते राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने आज से लेकर पूरे 7 दिन तक दिल्ली के साथ ही NCR के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.