मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- बैसाख के महीने की गर्मी अब अपना रंग दिखाने वाली है। दिख के समय चिलचिलाती धूप के साथ हवा के झुलसाने वाले तेवर अब देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ने जा रहा है। चार दिन के बाद अधिकतम तापमान चालीस डिग्री तक पहुंच सकता है। जिससे झुलसाने वाली गर्मी का एहसास होने लगेगा। शुक्रवार सुबह नम पुरवा हवा के साथ बादल छाने से मौसम थोड़ा खुशनुमा महसूस हुआ, लेकिन, पूर्वान्ह से तापमान फिर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह भी पढ़ें- न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंचा जोकि लगभग सामान्य के बराबर रहा। रात का न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमा...