दरभंगा, अप्रैल 24 -- संजय लाला, दरभंगा। दिन का पारा करीब 40 डिग्री के पास पहुंच जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर दोपहर की चिलचिलाती धूप में निकलने से परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। गर्मी बढ़ने ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में मरीज बढ़ने लगे हैं। गर्मी की शुरुआत होने के बाद से वायरल डायरिया से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं। गर्मी के मौसम में हर वर्ष खानपान में परहेज नहीं करने की वजह से या मामले बढ़ जाते हैं। बताया जाता है कि जैसे- जैसे गर्मी बढ़ेगी, सेहत सहित कई परेशानियों ने लोगों को जूझना पर सकता है। यह भी पढ़ें- झुलसाती गर्मी से लू का खतरा डायरिया-वायरल के मरीज बढ़े लू लगने से हाइपर थर्मिया और खान पान में परहेज नहीं करने से पाचन क्रिया से संबंधित बीमारियों के मरीजों की सं...