शिमला, मई 18 -- Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में गर्मी ने अब पहाड़ों पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ राज्य के प्रमुख हिल स्टेशनों में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है। राजधानी शिमला में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 27 अप्रैल को शिमला का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। तेज धूप के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ऊना और नेरी प्रदेश के सबसे गर्म स्थान रहे, जहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज ...