झुलसने लगी दिल्ली, पारा 40 पार; गर्मी के साथ 'जहरीली हवा' ने बढ़ाई मुसीबत
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Delhi weather update: दिल्ली तपना शुरू हो चुकी है। आज बृहस्पतिवार को पारा 40 पार जा चुका है। बढ़ती गर्मी से जनता का हाल बेहाल है। इसके ऊपर पलूशन भी अपना खौफनाक रूप धारण करता दिख रहा है। ऐसे में दिल्लीवासियों की गर्मी के साथ-साथ जहरीली हवा ने मुसीबत और बढ़ा दी है। आंकड़ों की तुलना करें, तो पता चलेगा कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम की पहली गर्मी महसूस की गई और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ये इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।सफदरजंग और पालम में तापमान का हाल मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। पालम में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.