गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा। सदर प्रखंड अंतर्गत झुरा गांव निवासी 46 वर्षीय प्रदीप तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी रविवार शाम से घर से लापता है। उक्त संबंध में मुन्ना तिवारी की मां ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत की है। पुलिस से अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि उनके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...