गया, मार्च 28 -- फतेहपुर प्रखंड की नौडीहा झुरांग पंचायत और रघवाचक में शनिवार को रामनवमी के अवसर पर ढोल-बाजे के साथ भव्य महावीरी जुलूस निकाला गया। जुलूस में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में "जय श्रीराम" व "जय हनुमान" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नौडीहा झुरांग पंचायत के झुरांग, नैडीहा, कुंभियातरी, बड़गांव, गोली, तेतरिया, धंछु, मंझला, मचरक और हाराकुरहा सहित कई गांवों से निकले जुलूस नौडीहा मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस कुंभियातरी पहाड़ी तक पहुंचा, जहां देर शाम शांतिपूर्ण तरीके से समापन हुआ। वहीं, रघवाचक में भी उत्साहपूर्वक जुलूस निकाला गया। श्रद्धालु ढोल-बाजे पर झूमते हुए झंडा-पताका लेकर आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी, पुलिस अफसर और जवानों की तैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.