कोडरमा, मार्च 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को अग्रसेन भवन, झुमरी तिलैया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक नीतीश चंद्रवंशी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 घंटे के प्रवास के रूप में आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ता एक रात्रि वहीं निवास करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या तीन बजे से होगा तथा अगले दिन दोपहर भोजन के बाद इसका समापन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, जिसे 5 से 10 अप्रैल तक जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। साथ ही 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर ...