कोडरमा, अप्रैल 20 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के जैन भवन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसे जिला अध्यक्ष अनूप जोशी एवं नीलम जोशी ने संपन्न किया। वहीं आचार्य कमलकांत पांडेय और राधेश्याम पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा विधि सम्पन्न कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनाया जाता है।संध्या में नवीन पांड्या एवं आराध्या द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- रेड़मा के राधाकृष्ण मंदिर में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ब्राह्...