कोडरमा, अप्रैल 12 -- कोडरमा, प्रतिनिधि। जिले के झुमरी तिलैया स्थित विशुनपुर आश्रम रोड पर श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट द्वारा रविवार को निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र, मधुमेह एवं रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच की व्यवस्था की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 101 मरीजों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विर में सामान्य रोगों का उपचार डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा द्वारा किया गया, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार ने आंखों से संबंधित जांच एवं उपचार किया। मधुमेह की जांच प्रयोगशाला प्रावैधिक दिनेश प्रजापति एवं सहयोगी श्याम लाल कुमार द्वारा की गई। इस दौरान 30 मरीजों की शुगर जांच की गई, जिनमें 14 मरीजों में मधुमेह का स्तर अधिक पाया गया। उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श प्रदान किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.