कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। डीसी ऋतुराज ने शनिवार को झुमरी तिलैया नगर परिषद् क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने रैंप, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं विशेषकर दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें मतदान में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान कक्ष की साज-सज्जा, मतपेटिका रखने के स्थान, मतदान कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैन...