कोडरमा, जनवरी 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के बजरंग नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे एक दसवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 15 वर्षीय सचिन कुमार यादव के रूप में हुई है, जो श्री दिगंबर जैन विद्यालय, झुमरीतिलैया का छात्र था और 10वीं में पढ़ता था। सचिन मूल रूप से हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसानी गांव का रहने वाला था। उसके पिता मुंशी यादव मुंबई में काम करते हैं। सचिन अपने परिवार के साथ बजरंग नगर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार से उसकी प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली थी। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात सचिन ने मकान के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुई। माना जा रहा है कि वह पढ़ाई के दबाव में मानसिक तनाव में...