कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की टीम ने गुरुवार की दोपहर कोडरमा के झुमरीतिलैया में कार्यरत बिजली विभाग के कर्मी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तार कर्मी की पहचान बिजली विभाग में कार्यरत जेएलएम अर्थाज जूनियर लाइनमैन सुनील कुमार के रूप में हुई है। 46 वर्षीय सुनील कुमार आईसीआईसीआई बैंक के पीछे, झुमरीतिलैया कोडरमा का निवासी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी की ओर से बताया गया कि सपही निवासी राजू यादव ने एसीबी से शिकायत की थी कि डोमचांच के नीरु पहाड़ी के पास उनकी एक ब्रिक्स फैक्ट्री थी। इसमें उसने कॉमर्शियल कनेक्शन लिया थ। अब उसकी फैक्ट्री बंद हो गई है। इसके बाद राजू यादव ने लाइन कटवाने तथा सिक्युरिटी मद में जमा एक लाख 20 हजार रुपये वापस करने के लिए आवेदन दिया था। डोमच...