कोडरमा, अप्रैल 6 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 4 अप्रैल की देर रात झुमरीतिलैया के सुभाष चौक पर भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर राम के नेतृत्व में हुआ।रांची के लिए सड़क मार्ग से जा रहे तेजस्वी यादव का कोडरमा के राजद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें 51 किलो का माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सुभाष चौक पर काफिला रोककर तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और फिर रांची के लिए प्रस्थान किया। मौके पर सौरभ यादव, मो. मुबारक, सतेंद्र यादव, वार्ड पार्षद नारायण यादव, सोनू चंद्रवंशी, किशोरी यादव, पिंटू यादव, बब्लू पांडेय, मोहन यादव, संजय यादव, संदीप यादव, जैकी यादव, प्रकाश याद...