कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष कुमार उर्फ संतोष यादव ने शनिवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान नगर परिषद क्षेत्र के गुमों स्थित वार्ड संख्या 20, 21 और 22 में समर्थकों के साथ चलाया गया। जनसंपर्क के दौरान संतोष यादव ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे हैं और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनसमर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे और चुनावी माहौल में...