कोडरमा, दिसम्बर 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत झोलपो में रविवार देर रात एक टोटो दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू कुमार यादव (39 वर्ष), पिता महेंद्र यादव, निवासी भंडरवा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रात लगभग 2:00 बजे पैंथर के जवान गश्त के दौरान झलपो इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनकी नज़र एक दुर्घटनाग्रस्त टोटो पर पड़ी। टोटो उलट चुका था और चालक उसके नीचे दबा हुआ था। जवानों ने पास जाकर देखा तो चालक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक पप्पू कुमार यादव तीन बच्चों के पिता थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.