बरेली, अप्रैल 13 -- मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन के बाद बरेली में भी प्रशंसक ने उन्हें याद किया। आशा ने  झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में गीत गाकर बरेली को वैश्विक पहचान दिलाई थी। गायिका आशा भोंसले का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर शोक जताते हुए संगम कला ग्रुप के चेयरमैन सौरभ अग्रवाल ने कहा कि आशा भोसले का अप्रत्यक्ष रूप से बरेली से करीबी नाता रहा है। उन्होने ''मेरा साया'' फ़िल्म में "झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में" गीत गाया। साधना पर फिल्माया गया यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसने बरेली को विश्व प्रसिद्ध कर दिया। यह गाना बरेली शहर का पर्याय बन गया, जिसके कारण बरेली को ''झुमका सिटी'' के नाम से भी जाना जाता है। आशा के बिग फैन प्रशांत पांडे ने आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलूँ..के जरिये फेसबुक पर उनको श्रद्धांजलि दी। फिल्मों पर प...