सीवान, अप्रैल 18 -- पचरुखी। प्रखंड के ग्राम झुनापुर स्थित दलित बस्ती विद्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कॉपी एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री बांटी गई और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण की मिसाल है। राहुल तिवारी ने कहा कि बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है, जिसके माध्यम से समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाएं। विशेष रूप से गरीब और दलित बस्तियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.