नैनीताल, फरवरी 24 -- भवाली। रामगढ़ क्षेत्र के झुतिया में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात गांव निवासी गोविंद मेर के घर के आंगन में गुलदार घुस आया, परिजनों ने शोर मचाकर किसी तरह भगाया। ग्रामीण देवेंद्र मेर ने बताया कि क्षेत्र में तीन गुलदार लगातार देखे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग टीम केवल सड़कों पर पटाखे जलाकर औपचारिकता पूरी कर रहा है, जबकि जंगल की ओर गश्त नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्र अधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं लोगों को जागरूक किया जा रहा है क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...