बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी में खाली प्लॉट में स्थित झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक बच्चा आग की चपेट में आने से बाल बाल बचा। सांसद आवास के समीप झुग्गी झोपड़ियों में पश्चिम बंगाल के कई परिवार रहते हैं। आग से उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार नगर के डीएम रोड निवासी एक व्यक्ति सिकंदराबाद स्थित एक डिग्री कालेज में प्रोफेसर है। उनका यमनापुरम कालोनी में भाजपा सांसद डा. भोला सिंह के आवास के पीछे एक खाली प्लाट है। उक्त प्लाट में पश्चिमी बंगाल के निवासी माधव, गोविंदा, संजय कर्मकर, वंदनादेव, भारतीदेव, लक्ष्मण सहित सात परिवार झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते हैं। यह भी पढ़ें- प्रबंधक ने अग्निपीड़ित परिवारों तक पहुंचाई मदद उक्त सभी लो...