गया, अप्रैल 26 -- आमस प्रखंड भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह नौ बजे से देर शाम तक चल रही गर्म पछुआ हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सबसे अधिक परेशानी मजदूरी कर पेट पालने वाले गरीब और महादलित परिवारों को हो रही है। झुग्गी-झोपड़ी और करकट वाले घरों में दिन में रहना मुश्किल हो गया है। तिलैया के मेथर मांझी, दुखी मांझी और नंदू ने बताया कि तेज गर्म हवा के बीच पंखा भी आग उगल रहा है, जिससे दिन पेड़ की छांव में और रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- गरीब बस्ती : पेयजल का भीषण संकट, बूंद-बूंद को तरस रहा गला तेतरिया के दिलीप मांझी ने बताया कि महादलित टोलों में पेयजल संकट भी गहरा गया है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अधिकांश चापाकल जवाब देने लगे हैं। कुछ से पानी निकल रहा है, ...