पीटीआई, अप्रैल 4 -- दिल्ली में झुग्गी बस्ती वालों के लिए रेखा गुप्ता सरकार नई 'पुनर्वास और विस्थापन पॉलिसी' लेकर आने वाली है। नई पॉलिसी में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग की जगह और ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं देने की योजना है। नई 'पुनर्वास और विस्थापन पॉलिसी' के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को स्कूल, जन सुविधा केंद्र और महिलाओं के लिए विशेष साफ-सफाई वाले शौचालय देने की भी योजना है। यह पॉलिसी अंतिम चरण में है और इस महीने के अंत तक फाइनल भी हो जाएगी। यह भी पढ़ें- PNG और LPG कनेक्शन वाले ध्यान दें! दिल्ली सरकार ने दी ये अहम जानकारीराजधानी में करीब 750 झुग्गी बस्तियां सरकार पक्के मकान मुहैया करवाने के लिए पात्रता की समय सीमा में भी 10 साल की बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रही है, जिसे 1 जनवर...