गंगापार, मई 11 -- विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बघोलवा में झुके विद्युत पोल के कारण सड़क निर्माण कार्य एक सप्ताह से बाधित हो गया है। सक्षम अधिकारी के आदेश के बावजूद खंभा सीधा नहीं किया जा रहा है। गांव के समाजसेवी राहुल सिंह ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। सड़क के किनारे पर 11000 की विद्युत पोल एक ओर झुक गया है। खंभे को सीधा करना। यहा सड़क बन रही है लेकिन खंभा पोकलैंड जेसीबी चलाने में बाधा डाल रहा है। कार्य है कि गन्ने फीडर की लाइन का सेटडाउन लेकर वहां जेसीबी उपस्थित है सड़क कार्य में लगी है उसे खुदाई हो जाएगी और गांव वाले ही खंबा सीधा कर लेंगे। मात्र आधे घंटे का काम है। इसके अतिरिक्त एक मोटा पेड़ भी काटा जाना है, जो 11000 की लाइन पर टच कर रहा है क्योंकि एक सप्ताह से कार्य रुका हुआ है। बताया गया कि इसकी शिकायत ए...