नई दिल्ली, अगस्त 10 -- रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के लिए पूरे झारखंड से छात्र एकजुट हुए। सोमवार सुबह 10 बजे से इन छात्रों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर मार्च किया और धीरे-धीरे नई विधानसभा के परिसर तक पहुंच गए। एक शख्स फिर फिल्मी किरदार पुष्पा के रूप मार्च में पहुंचा और कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा, हम नहीं रुकेंगे। 'विधानसभा घेराव' मार्च में शामिल होते हुए शख्स कहा, झारखंड के छात्र झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, जब तक न्याय मिलेगा नहीं। उन्होंने कहा, मैं पुष्पा की तरह विरोध करने आया हूं। लोगों ने मुझे बताया कि बड़े अभिनेता और प्रभावशाली लोग उस विरोध का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। ये लोग भी छात्र हैं, हमें भेदभाव नहीं करना चाहिए। यह मामला राष्ट्रीय मीडिया तक पहुंचना चाहिए और इन छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। माता-...