पटना, मार्च 16 -- बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए बिहार विधानसभा में वोटिंग जारी है। मतदान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें छह वोटों की दरकार थी। एनडीए को तीन वोट की जरूरत थी। फिर भी हमने लड़ना पसंद किया और भाजपा के सामने झुकना पसंद नहीं किया, हम लड़ते रहेंगे। हमने प्रत्याशी दिया है, बसपा और एआईएमआईएम ने हमारा समर्थन किया। छह वोटों की कमी को उन लोगों ने पूरा किया। वहीं कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने के सवासल पर तेजस्वी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। सभी आकर मतदान करेंगे, यह हमारी अपेक्षा है। बीजेपी का काम ही अफवाह फैलाना है। आपको बता दें कांग्रेस के दो विधायक अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।एनडीए के 5 और आरजेडी का एक प्रत्याशी ...