शाहजहांपुर, मार्च 7 -- गांव बिजौरा बिजौरिया के समीप झुकना नदी किनारे गुरुवार रात को अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। खुटार थाने में तैनात दरोगा विवेक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव बिजौरा बिजौरिया के कुछ लोग झुकना नदी किनारे गए हुए थे। गांव के पास में ही नदी है। लोगों ने नदी किनारे महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। बाद में वह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। इसके बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हुई। महिला का शव करीब 20 से 25 दिन का लग रहा है और शव सड़ने के साथ ही दुर्गंध उठने लगी थी। गांव वालों से जानकारी जुटाई गई। बाद म...