गिरडीह, मार्च 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने बगोदर इलाके में दस्तक देते हुए शनिवार दोपहर एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे वह घायल हो गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बगोदर ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। घटना मुंडरो पंचायत के गम्हरिया गांव की है। बताया जाता है कि गांव निवासी 65 वर्षीय रोशन मंडल जंगल की ओर गया हुआ था। इसी दौरान उसका सामना झुंड से भटके एक जंगली हाथी से हो गया और हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी तब ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से उसे बगोदर ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों न...