वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। झुंझुनू वाले विष्णु अवतारी बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव रविवार को काशी में मनाया गया। श्रीबाबा गंगाराम सेवा समिति की ओर से लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी समाज भवन में आयोजन हुआ। इस मौके पर पंचदेवों का शृंगार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा की अखंड ज्योत के प्रज्ज्वलन से हुआ। कोलकाता के गायक संजय शर्मा, नीरज, अनुश्री ने भजनों की रसधार प्रवाहित की। मिलन दास ऐंड पार्टी ने बाबा गंगाराम पर नृत्य नाटिका पेश की। महोत्सव में बाबा गंगाराम का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में रामरिख दास पोद्दार, युगल किशोर पोद्दार, अनूप सर्राफ, संतोष पोद्दार, गोविंद केजरीवाल, विजय केजरीवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.