झुंझुनूं के 45 बैक वाले छात्रों को जयपुर में एक साथ बैठाकर पास कराने का प्लान; ऐसे पलटा खेल
जयपुर, जून 30 -- झुंझुनूं के एस. करण कॉलेज के फर्स्ट ईयर में बैक आए 45 छात्रों को जयपुर के परीक्षा केंद्र पर एक साथ बैठाने की पूरी तैयारी थी। दावा है कि सभी को पास कराने के लिए लाखों रुपये का सौदा हुआ, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही पूरी साजिश उजागर हो गई। परीक्षा हॉल में आमतौर पर सन्नाटा होता है। छात्र अपनी कॉपी और सवालों में उलझे रहते हैं। लेकिन जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज में उस दिन माहौल बिल्कुल अलग था। यहां सिर्फ परीक्षा की तैयारी नहीं थी, बल्कि आरोप है कि 45 छात्रों को किसी भी कीमत पर पास कराने की पूरी पटकथा पहले से लिखी जा चुकी थी। योजना इतनी सुनियोजित थी कि सभी छात्रों को एक ही कमरे में बैठाकर सामूहिक नकल कराई जानी थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पूरा खेल बिगड़ गया और कथित साजिश बेनकाब हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.