दरभंगा, फरवरी 11 -- दरभंगा, एक प्रतिनिधि। तालाब बचाओ अभियान ने हराही, दिग्घी और गंगासागर झीलों के विनाशकारी सौन्दर्यीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस मांग को लेकर राज्य के मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, अपर मुख्य सचिव, वन और पर्यावरण विभाग, सदस्य सचिव, राज्य वेटलैंड्स अथॉरिटी, सदस्य सचिव, राज्य पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, दरभंगा डीएम व नगर आयुक्त को ई मेल से ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में संगठन ने सौन्दर्यीकरण कार्य के तरीके पर दुख व्यक्त करते हुए इन तीनों झीलों की लाचारी की तुलना द्रौपदी की चीरहरण से की है। संगठन ने सौन्दर्यीकरण कार्य को विनाशकारी मानने के आठ कारण बताए हैं। झीलों में मिट्टी भरना, पुरानी गाद की सफाई पूर्णत: नहीं करना, ताजा वर्षा जल को इन झीलों में जमा करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं करना, इनलेट, आउटलेट...