कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर देहात, संवाददाता। झींझक कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे मुरलीपुर कंचौसी औरैया के निवासी एक फौजी की धारदार औजार से पेट व सिर पर हमला कर नृशंस हत्या दी गई। उसके कमरे में कांच बिखरा होने के साथ जगह जगह खून फैला मिला। सूचना पर पहुंचे उसके परिजनों ने मृतक की पत्नी व उसके घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके पिता व भाई केा हिरसत में लेकर छानबीन शुरू की है।मूलरूप से मुरलीपुर कंचौसी औरैया का रहने वाला शिवेन्द्र सिह उर्फ आनन्द सिह सेना की आर्मड डिवीजन में अहमदनगर महाराष्ट्र में तैनात था। उसकी ससुरल खानपुर रोड झींझक में होने के कारण उसकी पत्नी निधि, अपने दो बच्चों देव प्रताप व वेद प्रताप के साथ सुभाष नगर झींझक में अंशुल राजपूत के किराए के मकान में रह रही ...