चाईबासा, फरवरी 18 -- चाईबासा। जस्टिस ऑन व्हील्स के माध्यम से झींकपानी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। मौके पर एलएडीसी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास ने लोगों को बताया कि वे अपने विवादों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से भी करवा सकते हैं। मौके पर पीएलवी सोमा बोस और असीमा चट्टर्जी भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...