झींकपानी पुलिस ने मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
चाईबासा, जून 10 -- चाइबासा। झींकपानी पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।जेल जाने वाला आरोपी चिड़िया सवैया झींकपानी के सूरजाबासा का रहने वाला है। इसके खिलाफ इसका छोटा भाई अभिराम सवैया ने मामला दर्ज कराया था।9 जून 2026 को झींकपानी थाना में दर्ज मामले में बताया गया है कि 9 जून को सुबह लगभग 10,30 बजे चिड़िया सवैया आपने पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था।जब अभिराम सवैया की पत्नी मना करने को गई तो चिड़िया सवैया ने हाथ में पकड़े लोहे के बासिया से उस पर प्रहार कर दिया।इसी दौरान अभिराम सवैया पत्नी को बचाने गया तो उस पर भी बसिया से हमला कर जख्मी कर दिया है। इसके बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने चिड़िया सवैया को जेल भेज दिया है। दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.