चाईबासा, मार्च 24 -- चाईबासा। झींकपानी थाना अंतर्गत जोड़ा पोखर निवासी मुक्ता हेंब्रम ने मुफस्सिल थाना में 17 वर्षीय पुत्री की लापता होने का मामला दर्ज कराया है। 22 मार्च को दर्ज मामले में बताया गया है कि उसकी बेटी मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोचीसाइ में अपने चाचा के घर में रह रही थी। वह आठवीं क्लास की परीक्षा डीपीएस स्कूल में दे रही थी। 16 मार्च को उसके चाचा द्वारा फोन कर बताया गया कि बेटी शाम तक घर नहीं आई है। इसके बाद खोजबीन किया गया, लेकिन नहीं मिली। फिर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...